{"_id":"6acd4ce38a1d26026203819e","slug":"another-opportunity-for-admission-to-iti-sonipat-sonipat-news-c-197-1-snp1003-162276-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईटीआई में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक ले सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईटीआई में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक ले सकेंगे प्रवेश
Tue, 13 Oct 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजलूगढ़ी।
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और मौका दिया है। दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि पांचवीं बार बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी गई है। खास बात यह है कि अब उन विद्यार्थियों को भी दाखिला लेने का अवसर मिलेगा जिन्होंने किसी भी आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है।
इससे पहले दाखिला प्रक्रिया के चार चरण 21 अगस्त को पूरे हो गए थे और 24 अगस्त से कक्षाएं शुरू कर दी गई थीं। हालांकि कई संस्थानों में सीटें खाली रहने के कारण निदेशालय ने दोबारा दाखिले का अवसर दिया है। सोनीपत आईटीआई में 25 ट्रेड की कुल 872 सीटों में से कुल 626 दाखिले हुए हैं। ऐसे में 246 सीटें खाली हैं। अब विद्यार्थी अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार उपलब्ध सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं।
आठ ट्रेड में सभी सीटें भरीं :
सोनीपत आईटीआई की 25 ट्रेड की 872 सीटों के लिए इस वर्ष 2725 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इनमें से चार चरणों में 626 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, मोटर व्हीकल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन, वायरमैन और स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटरियल असिस्टेंट ट्रेड में सभी सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन
सुबह 9 से 11 बजे तक करना होगा आवेदन :
प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार 12 से 15 अक्तूबर तक दोबारा दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए संस्थान ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को सुबह 9 से 11 बजे तक आवेदन करना होगा। दोपहर 12 बजे तक मेरिट सूची जारी की जाएगी। सूची में शामिल विद्यार्थियों को उसी दिन संबंधित आईटीआई में पहुंचकर दस्तावेज का सत्यापन करवाना और निर्धारित शुल्क जमा कराना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।