{"_id":"6984f81e482345c45f068569","slug":"another-man-arrested-in-connection-with-a-car-robberyanother-man-arrested-in-connection-with-a-car-robbery-sonipat-news-c-197-1-snp1001-149223-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मारपीट कर गाड़ी लूटने के मामले में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मारपीट कर गाड़ी लूटने के मामले में एक और गिरफ्तार
Fri, 06 Feb 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। थाना सदर पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करके गाड़ी लूटने के मामले में बुधवार को एक और आरोपी रोहतक जिले के गांव सुनारिया निवासी राकेश को गिरफ्तार किया है। लूट से ताल्लुक मिलने के बाद उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई। दोबारा कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
वारदात 27 जनवरी की है। मुरथल गांव के लक्ष्मण ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत देकर बताया था कि सुबह करीब सवा 10 बजे वह कार से ड्यूटी पर पहुंचे थे। कंपनी के ठीक सामने उनकी गाड़ी के आगे स्कॉर्पियो अड़ा दी गई। बचाव में कार को साइड किया तो स्कॉर्पियो के चालक ने टक्कर मार दी।
आरोप है कि इसके बाद जब लक्ष्मण कंपनी के अंदर गए तो स्कॉर्पियो भी पीछे-पीछे आ गई। उससे उतरे दो लड़कों ने मारपीट करके कार की चाबी छीन ली। इसके बाद वो दोनों गाड़ियां लेकर भाग गए। सब इंस्पेक्टर आशु ने बताया कि मामले में प्रवीन नामक युवक की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं अब रोहतक के सुनारिया निवासी राकेश को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। रिमांड खत्म होने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।