फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Another accused arrested for firing and threatening to kill

फायरिंग करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Sep 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for firing and threatening to kill
गांव आहुलाना में फायरिंग करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में गन्नौर थाना पुलिस ने और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पानीपत के गांव चुलकाना का रहने वाला कृष्ण है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि गांव आहुलाना के सागर ने शिकायत दी थी कि 5 सितंबर की रात उनके जीजा प्रदीप शराब के नशे में अपने साथी गांव चुलकाना के रहने वाले कृष्ण व अन्य के साथ उनके घर के सामने आए थे। उन्होंने जान से मारने की नियत से उसकी तरफ फायरिंग की थी, लेकिन वह बच गया था। इसके बाद उनके पिता व भाई मकान की छत पर चढ़ गए थे और प्रदीप की गाड़ी की तरफ ईंटें बरसाई थी। इस पर प्रदीप व उसके साथी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए थे। पुलिस ने आरोपी प्रदीप व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी कृष्ण को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed