{"_id":"611eb6218ebc3e79f46efc06","slug":"annapurna-utsav-bad-wheat-found-in-ration-depot-villagers-blew-empty-bags-sonipat-news-rtk6214014165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नपूर्णा उत्सव : राशन डिपो में मिला खराब गेहूं, ग्रामीणों ने फूंके खाली थैले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नपूर्णा उत्सव : राशन डिपो में मिला खराब गेहूं, ग्रामीणों ने फूंके खाली थैले
विज्ञापन
गांव कथूरा में राशन डिपो में पहुंचे खराब गेहूं को दिखाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कथूरा के राशन डिपो में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को वितरित किया जा रहा गेहूं खराब मिला। गेहूं न केवल काला पड़ा हुआ था, बल्कि उसमें फफूंदी भी लगी हुई थी और उसमें से बदबू आ रही थी। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और खाली थैले फूंके। इसकी सूचना मिलते ही डीएफएससी सुरेंद्र अरोड़ा अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने डिपो में आए खराब गेहूं की जांच करवाने के लिए उसके सैंपल भरवाए और एफसीआई को वापस भेजकर उसे बदलवाया।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बुधवार व वीवार को अन्नपूर्णा उत्सव मनाया गया। इसके तहत राशन डिपो से एएवाई, बीपीएल और ओपीएच राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रति व्यक्ति की दर से पांच किलो गेहूं मुफ्त में दिया गया। इसी के तहत गांव कथूरा में उमेद के डिपो में वीरवार को गेहूं लेने के लिए लाभार्थियों का जमावड़ा लगा। जब डिपो धारक उमेद ने वितरण के लिए बैग खोले तो गेहूं खराब मिला। इस पर डिपो धारक उमेद सिंह ने गेहूं बांटने का जोखिम नहीं लिया। उसने तुरंत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया।
विभाग के अधिकारियों के गांव पहुंचने से पहले ही युवा किसान नेता अक्षय नरवाल सहित दूसरे किसान नेता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने एतराज किया कि अन्नपूर्णा उत्सव में गरीब जनता को ऐसा गेहूं बांटा जा रहा है, जिसे पशु भी न खाए। उन्होंने कहा कि जिन थैलों में गेहूं डाल कर दिया गया, उनकी क्वालिटी की जगह अगर गेहूं की गुणवत्ता पर ध्यान दे दिया जाता तो जनता को अच्छी क्वालिटी का गेहूं नसीब हो सकता था। ग्रामीणों ने खाली थैलों को भी फूंका। इसके बाद सोनीपत से जांच के लिए स्वयं डीएफएससी सुरेंद्र अरोड़ा, इंस्पेक्टर रोहित मलिक और शरद कुमार के साथ गांव कथूरा में पहुंचे। वहां उन्होंने सब बैगों से गेहूं के सैंपल भी भरवाए। इसके बाद खराब गेहूं वाले बैग वापस एफसीआई को भिजवा दिए और दो घंटे के भीतर साफ गेहूं डिपो पर पहुंचा दिया। डीएफएससी सुरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि यह जांच होगी कि गेहूं को डिपो पर भेजने से पहले गुणवत्ता चेक क्यों नहीं की जाती। अधिकारियों के अनुसार आठ बैगों में खराब गेहूं था।
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष ने गांव माहरा गांव में वितरित किया गेहूं
अन्नपूर्णा उत्सव के दूसरे दिन वीरवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा ने भैंसवाल कलां मंडल के माहरा गांव में लाभार्थियों को गेहूं का मुफ्त वितरण किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल की भावना है कि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न रहे। इसलिए लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति की दर से पांच किलो गेहूं मुफ्त में दिया जा रहा है। इस दौरान एएफएसओ सतीश दहिया, इंस्पेक्टर रोहित मलिक, राजेंद्र सिंह, धर्मबीर, रीना, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बलराम कौशिक, जगवीर जैन, मंडल अध्यक्ष अरुण बड़ौक, देवेंद्र जांगड़ा, सुधीर मलिक, वेद प्रकाश मेहता, कुलदीप कौशिक आदि मौजूद रहे।