{"_id":"61b3b81c4223c97faf46474e","slug":"ankur-mittal-won-gold-medal-in-national-shooting-championship-sonipat-news-rtk632367376","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में अंकुर मित्तल ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में अंकुर मित्तल ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
नेशनल चैंपियन अंकुर मित्तल। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप (शॉटगन) में सोनीपत के अंकुर मित्तल ने स्वर्ण पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन किया। यह चैंपियनशिप वीरवार को पंजाब के पटियाला मेें आयोजित की गई। जिसमें पूर्व डबल ट्रैप विश्व चैंपियन अंकुर मित्तल ने शॉटगन इवेंट में मेंस ट्रैप का खिताब जीता। अंकुर की जीत से उनके परिजन बेहद खुश हैं।
देश को व्यक्तिगत खेलों में विश्व विजेता बनाने वाले हरियाणा के शूटर सोनीपत निवासी अंकुर मित्तल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की। शूटिंग स्पर्धा में डबल ट्रैप इवेंट को ओलंपिक से बाहर किए जाने के बाद अंकुर ने बेहद कम समय में न सिर्फ खुद को शूटिंग के सिंगल ट्रैप इंवेंट के लिए तैयार किया, बल्कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। ओएनजीसी का प्रतिनिधित्व करते हुए 29 वर्षीय अंकुर मित्तल ने फाइनल में 43 शॉट के साथ राजस्थान के आदित्य भारद्वाज को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप में आदित्य भारद्वाज ने 40 हिट के साथ रजत पदक और उत्तर प्रदेश के रेयान रिजवी ने फाइनल राउंड में 33 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
ओलंपिक में देश के लिए जीतेगा पदक
अंकुर मित्तल के पिता अशोक मित्तल ने कहा कि अंकुर ने इस चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है, क्योंकि वर्षों तक उसने जिस इवेंट का अभ्यास किया, उसे छोड़कर नए इवेंट पर उतरना और देश के दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीतना आसान नहीं था। हमें पूरा भरोसा है कि अंकुर ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
निरंतर अभ्यास से कोई लक्ष्य मुश्किल नहीं
जीत से बेहद उत्साहित अंकुर ने कहा कि खुद पर विश्वास और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने मूल इवेंट को छोड़कर नए इवेंट के लिए इतने कम समय में खुद को तैयार करना आसान नहीं था। बस दिल में पदक जीतने का जुनून था, इसी जुनून ने यहां तक पहुंचने में मदद की। अंकुर ने कहा कि अब अपने खेल में निखार के लिए और जोरदार ढंग से तैयारी करेंगे।