{"_id":"633f2d82694bfb75a32f6347","slug":"animal-hospitals-will-be-built-in-three-villages-rs-35-35-lakh-will-be-spent-sonipat-news-rtk6601286168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में बनेंगे पशु अस्पताल, 35-35 लाख रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में बनेंगे पशु अस्पताल, 35-35 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
गन्नौर हलके के तीन गांवों समेत उनके आसपास के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। पीडब्ल्यूडी की ओर से गन्नौर हलके के तीन गांवों में राजकीय पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत गांव सांदल कलां, गुमड़ व शाहपुर तगा में राजकीय पशु अस्पताल बनाए जाएंगे। जिन पर विभाग की ओर से 35-35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। तीनों गांव में अस्पताल का निर्माण एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। इन गांवों में पशु अस्पताल बनने से आसपास के दर्जन भर गांवों के पशुपालकों को फायदा मिलेगा। फिलहाल इन गांवों के पशुपालकों को अपने पशुओं का इलाज करवाने के लिए गन्नौर पशु अस्पताल में जाना पड़ रहा है। पशु अस्पताल का निर्माण होने से पशुपालकों को दूर नहीं जाना पड़ेगा।
तीनों गांव में 160 वर्ग गज में बनने वाले पशु अस्पताल के निर्माण के लिए टेंडर आवंटित किए जा चुके हैं। ग्रामीण लंबे समय से गांव में पशु अस्पताल बनाने की मांग कर रहे थे। अब सांदल कलां में पशु अस्पताल बनने के बाद साथ लगते गांव सांदल खुर्द, चटिया औलिया, शहजादपुर के लोगों को फायदा मिलेगा। गुमड़ में पशु अस्पताल का निर्माण होने के बाद गुमड़ के अलावा अहीर माजरा, अगवानपुर, शेखपुरा, शाहपुर तगा में अस्पताल के निर्माण से आसपास के गांवों के पशुपालक लाभ उठा सकेंगे।
गांव शाहपुर तगा, गुमड़ व सांदल कलां में सीएम की घोषणा के तहत राजकीय पशु अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा। तीनों पशु अस्पतालों के निर्माण कार्य पर 1.05 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 160 वर्ग गज में बनने वाले प्रत्येक पशु अस्पताल पर 35-35 लाख रुपये खर्च होंगे। विभाग की ओर से 1 वर्ष के अंदर तीनों अस्पताल के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।