फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anganwadi workers, assistants celebrated Black Day, took out procession

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने मनाया काला दिवस, जुलूस निकाला

Sat, 25 Dec 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers, assistants celebrated Black Day, took out procession
सोनीपत शहर में जुलूस के दौरान नारेबाजी करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं। संवाद - फोटो : Sonipat
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की हड़ताल लगातार 18वें दिन भी जारी रही। आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी के प्रतिनिधियों की बैठक सरकार के साथ विफल होने के कारण शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने काला दिवस मनाया। उन्होंने काले कपड़े पहनकर शहर में जुलूस निकाला। वह लघु सचिवालय में जिलास्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से मिलने पहुंचीं तो उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं के बढ़ते रोष को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने मंत्री को लघु सचिवालय के पिछले गेट से निकाल दिया।
विज्ञापन

तालमेल कमेटी की नेता सरोज दहिया ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों से बातचीत नहीं करना चाह रही। सरकार जितना लंबा आंदोलन चलवाएगी, उतना ही मजबूत होगा। जब तक मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जान-बूझकर कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को आंदोलन करने पर विवश कर रही है। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी के प्रतिनिधियों को 29 दिसंबर को बातचीत के लिए बुलाया है। उसके आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर राठी, अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के उपाध्यक्ष श्रद्धानंद सोलंकी, भारतीय किसान यूनियन के लीगल सेल चेयरमैन एडवोकेट ब्रह्म सिंह दहिया, हरियाणा अध्यापक संघ के नेता राजेश शर्मा, मास्टर नफेसिंह, अनीता दहिया, गीता नागर, ऊषा रानी, बाला देवी, गीता खरखौदा, सुनीता, कमलेश, सरोज कौशिक, कृष्णा, सरिता, बबीता, ओमवती, पिंकी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed