फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anganwadi workers and helpers expressed their anger by forming a one kilometer long human chain

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने एक किमी लंबी मानव शृंखला बनाकर जताया रोष

Thu, 03 Feb 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and helpers expressed their anger by forming a one kilometer long human chain
गोहाना रोड पर मानव शृंखला बनाकर विरोध जतातीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं। संवाद - फोटो : Sonipat
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने बुधवार को लघु सचिवालय के सामने गोहाना रोड पर एक किमी लंबी मानव शृंखला बनाकर रोष जताया। संयुक्त तालमेल कमेटी हरियाणा के आह्वान पर हनुमान मंदिर से छोटूराम चौक तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने शृंखला बनाकर सरकार की वादाखिलाफी विरोध किया। साथ ही उन्होंने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यूनियन की नेता सरोज, ओमवती, अनीता दहिया ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनके खिलाफ दर्ज कराए के मुकदमे वापस लिए जाएं। काम से हटाई गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वापस लिया जाए। पीएम घोषणा के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 1500 रुपये व सहायिका को 750 रुपये मानदेय बढ़ाया जाए। वर्ष 2018 में सीएम की अध्यक्षता में हुए समझौते अनुसार न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। पोषण ट्रैकर बंद किया जाए व कार्यकर्ता से सुपरवाइजर की पदोन्नत पर टेस्ट की शर्त हटाई जाए। जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले लघु सचिवालय में धरने की अध्यक्षता गीता नागर, कविता ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन सोना देवी, सुनीता, बाला ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा, एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी, सचिव हरि प्रकाश, ऑल इंडिया किसान सभा हरियाणा के उपाध्यक्ष श्रद्धानंद सोलंकी, भारतीय किसान यूनियन के लीगल सेल चेयरमैन ब्रह्म सिंह दहिया, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य सचिव विनोद शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष शीलक राम मलिक, मास्टर बलबीर, प्रताप सिंह, मास्टर नफे सिंह, कविता, सुनीता, बाला, अनीता, कृष्णा, मंजू, सोनी, सुषमा, सुदेश, सुमन, बिमला, शर्मिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed