फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anemia free month started, hemoglobin of 1740 children and women tested

Sonipat News: एनीमिया मुक्त माह शुरू, 1740 बच्चों और महिलाओं का हीमोग्लोबिन जांचा

Tue, 04 Mar 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Mar 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Anemia free month started, hemoglobin of 1740 children and women tested
फोटो 30: साेनीपत के एक गांव में स्वास्थ्य केंद्र पर लगाए गए शिविर के दौरान छात्रा का एचबी जांच
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को एनीमिया मुक्त माह की शुरुआत की गई। अभियान के पहले दिन सोमवार को 1740 बच्चों, किशोरों व महिलाओं का हीमोग्लोबिन (एचबी) जांचा गया। पहले विभाग ने एनीमिया मुक्त सप्ताह मनाने के निर्देश दिए थे। एक माह तक चलाए जाने वाले अभियान के तहत एक माह तक उप स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी, सीएचसी, नागरिक अस्पताल में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मातृत्व स्वास्थ्य अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि छह टारगेटिड ग्रुप जिसमें 6 माह-5 वर्ष, 6-9 वर्ष, 10-19 वर्ष आयु के बच्चों व किशोरों के खून की जांच की जाएगी। विशेष रूप से स्तनपान कराने वाली व गर्भवती महिलाएं के खून की जांच की जाएगी। साथ ही 15 से 49 साल तक की महिलाओं की रक्त जांच की जाएगी। अभियान के तहत आयरन की गोलियां वितरित की जाएंगी और इसी तरह बच्चों के लिए सिरप भी वितरित किया जाएगा। जांच के दौरान हीमोग्लोबिन कम पाए जाने पर बच्चों, किशोरों व महिलाओं का इलाज भी किया जाएगा। इलाज कराने वाले मरीज की काउंसिलिंग भी होगी। अस्पताल में आने वाली सभी महिलाओं की जांच सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से एनीमिया-ट्रैकिंग एप विकसित किया गया है जिसमें एचबी परीक्षण की जानकारी वास्तविक समय के आधार पर अपलोड की जानी है और इसमें रोगी की जानकारी एकत्रित की जाएगी। व्यापक सेवा वितरण पैकेज सुनिश्चित होगा। जिसमें एचबी परीक्षण और उपचार, रोगनिरोधी आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) पूरकता, आहार विविधीकरण व आयरन वाले भोजन को बढ़ावा देना शामिल है। स्वास्थ्य अधिकारियों को एनीमिया मुक्त माह के दौरान की जाने वाली जांच का डाटाबेस तैयार करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अभियान के पहले दिन 1740 बच्चों, किशोरों व महिलाओं के एचबी की जांच की गई। एक माह तक चलने वाले अभियान के दौरान गंभीर एनीमिया रोगी पाए गए तो उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जब तक एनीमिया रोगी ठीक नहीं हो जाते तब तक इनकी मॉनिटरिंग कर फीडबैक भी लिया जाएगा।
डॉ. जितेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी, मातृत्व स्वास्थ्य अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed