{"_id":"6a4280d4220bb482d50e3593","slug":"an-initiative-by-mvh-foods-and-safe-india-foundation-extending-a-helping-hand-to-the-needy-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156197-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एमवीएच फूड्स और सेफ इंडिया फाउंडेशन की पहल, जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एमवीएच फूड्स और सेफ इंडिया फाउंडेशन की पहल, जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
Tue, 30 Jun 2026 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Jun 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। समाज सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमवीएच फूड्स और सेफ इंडिया फाउंडेशन ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामाजिक पहल शुरू की। वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट अशोक शर्मा ने कहा कि जब किसी कार्य के साथ सेवा का भाव जुड़ जाता है तो उसका लाभ पूरे समाज को मिलता है।
सोमवार को मुरथल स्थित होटल कुबेर में आयोजित कार्यक्रम में अशोक शर्मा ने बताया कि इस पहल से मिलने वाली सहयोग राशि का एक हिस्सा सेफ इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से जन्म से बधिर बच्चों के विद्यालय, सोनीपत, गोहाना और गन्नौर के सरकारी अस्पतालों में संचालित निशुल्क गोविंद रसोई तथा अन्य जरूरतमंद लोगों की सहायता पर खर्च की जाएगी।
अभियान की शुरुआत करते हुए अधिवक्ता अशोक शर्मा ने फाउंडेशन को 1,500 रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की। सेफ इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी और प्रधान संजय सिंगला ने इस पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति और संस्थान अपनी आय का छोटा-सा हिस्सा भी जनसेवा के लिए समर्पित करे तो हजारों जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस दौरान फाउंडेशन के निदेशक संजीव अग्रवाल, जिला व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश माथुर, उपप्रधान प्रवीण वर्मा भी उपस्थित रहे।