फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An attempt was made to make the young man sit in the car by showing a weapon, beaten up for protesting

हथियार दिखाकर युवक को गाड़ी में बैठाने की कोशिश, विरोध करने पर पीटा

Wed, 26 Oct 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to make the young man sit in the car by showing a weapon, beaten up for protesting
गांव मोहम्मदाबादा निवासी युवक ने गांव के ही तीन युवकों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि पहले उसे हथियार के बल पर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। जब वह नहीं माना तो उन्होंने उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद निवासी विजय कुमार ने कहा कि वह एक विश्वविद्यालय में चपरासी है। वह शाम को गांव के अड्डे पर ताश खेल रहे ग्रामीणों के पास बैठा था। इस दौरान गांव का ही अजय आया और उसे अपनी गाड़ी में बैठाने लगा, जिस पर उसने मना कर दिया। कुछ देर बाद आदित्य व राहुल उसके पास आए और कहा कि अजय को कुछ काम है। एक बार चलकर वह उसकी बात सुन ले। वह उनके साथ चला गया। विजय का कहना है कि वह कार के पास पहुंचा तो अजय ने पिस्तौल दिखाते हुए उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा, जिस पर वह मौका पाकर भागने लगा तो उसे पकड़ लिया गया। जिसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल ने खरखौदा थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed