फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An accused was caught in an encounter in Sonipat

Sonipat: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पकड़ा गया हत्याकांड और लूट का आरोपी; पांव में लगी गोली

Mon, 26 Jan 2026 09:08 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 Jan 2026 09:08 AM IST
सार

सोनीपत में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें में बदमाश को पांव में गोली लग गई। सोमवार सुबह पुलिस ने ये कार्रवाई की। 

विज्ञापन
An accused was caught in an encounter in Sonipat
पुलिम मुठभेड़ में आरोपी हुआ घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव मल्हा माजरा में डकैती के दौरान किसान साहिल की हत्या कर इलाके में दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी को आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम के साथ गांव सफियाबाद-मुनीरपुर रोड पर सुबह हुई मुठभेड़ में आरोपी कुबेर उर्फ महिना घायल अवस्था में पकड़ा गया। दिल्ली की जेजे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी दिल्ली पुलिस का हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया था कि इसी आरोपी ने किसान साहिल के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या की थी। गांव मल्हा माजरा में साहिल की हत्या व उनके घर से हुई डकैती की वारदात में पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी कुबेर की तलाश कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कुबेर सोमवार सुबह सफियाबाद-मुनीरपुर रोड पर आने वाला है। जिस पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर दी। इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम ने आरोपी को घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा तो खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बचाव में गोली चलाई तो आरोपी कुबेर के पांव में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा व बाइक बरामद की है। पुलिस ने मामले में दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी निवासी शाहनवाज उर्फ सद्दाम को सबसे पहले पकड़ा था। उसके बाद मूलरूप से गांव नाहरा हॉल डीडीए फ्लैट, नरेला के शेखर और दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी शफीक को मुठभेड़ में दबोचा था। दोनों के पांव में गोली लगी थी। बाद में सेबू और शोहिल उर्फ बाउंसर पकड़े गए थे। सभी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम था। मामले में आरोपी कुबेर पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा था। उस पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। सोमवार सुबह उसे दबोचा गया है। आरोपी ने ही साहिल को चाकू मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed