फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   an accident occurred on the death of a cancer victim

कैंसर पीड़ित की मौत को हादसा दिखाकर क्लेम लेने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Dec 2019 09:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
an accident occurred on the death of a cancer victim
सोनीपत। कैंसर पीड़ित की मौत के बाद उसे सड़क हादसा दिखाकर क्लेम लेने का आरोप लगाकर एक बीमा कंपनी ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद 25 लाख रुपये का क्लेम लिया गया था। मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओरियंटल बीमा कंपनी के अधिकारी आरएन शर्मा ने पुलिस को बताया कि एक बीमा से संबंधित जांच में उन्हें पता चला कि जींद के गांव की रहने वाली निर्मला के बीमा क्लेम के मामले में कंपनी के साथ धोखाधड़ी की गई है। उनकी जांच में सामने आया है कि कैंसर पीड़ित होते हुए उनका ऑनलाइन बीमा कराया गया। बीमा की राशि 25 लाख रुपये थी। बीमा पॉलिसी ऑनलाइन खरीदी गई थी। बीमा होने के बाद 30 जनवरी को उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत मोहाना थाना क्षेत्र के में सड़क दुर्घटना में होनी बताई गई थी। मौत के नौ माह बाद बीमा राशि के लिए क्लेम किया गया। जांच में परिजनों ने निर्मला का बीमा कराए जाने को लेकर जानकारी से इंकार किया। उन्हें शक है कि मामले को लेकर किसी अन्य व्यक्ति ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। फिलहाल मोहाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed