फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Amrapali was delayed by 3 hours, Jhelum and Netaji Express by two and a half hours.

Sonipat News: आम्रपाली 3 घंटे, झेलम और नेताजी एक्सप्रेस ढाई घंटे रही लेट

Thu, 11 Dec 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Amrapali was delayed by 3 hours, Jhelum and Netaji Express by two and a half hours.
फोटो 22- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
सोनीपत। ठंड व कोहरे के अलावा पंजाब और गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार धीमी है। दिल्ली-अंबाला रूट पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों के देरी से आने के कारण सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। बुधवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से 3 घंटे तक की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन

पंजाब व गाजियाबाद में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर अप-डाउन लाइन की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। यात्री सुरेंद्र गुप्ता, संदीप, मोहन, विकास ने बताया कि कई एक्सप्रेस ट्रेनों का पीछे से देरी से परिचालन हो रहा है। दिल्ली-अंबाला रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों को पासिंग देने के चक्कर में सवारी गाड़ियों को बीच के रेलवे स्टेशनों पर खड़ा कर दिया जाता है। इससे सभी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस 3 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 2:28 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 1:47 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1 घंटा, 64465 सवारी गाड़ी 1:19 घंटे, 64471 सवारी गाड़ी 1:02 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:07 घंटे, 64451 सवारी गाड़ी 1:17 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली नेताजी एक्सप्रेस 2:12 घंटे, संभलपुर एक्सप्रेस 1:44 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 1:05 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1:14 घंटे, जम्मू मेल 1:36 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 1:51 घंटे, 64534 सवारी गाड़ी 1 घंटा, 64536 सवारी गाड़ी 1:10 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।

वर्जन
पंजाब के राजपुरा जंक्शन और बठिंडा खंड के अलावा गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसी के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है।-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed