फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Amrapali Express was delayed by 6 hours and 15 minutes, while Shan-e-Punjab and Geeta Jayanti Express were delayed by approximately 4 hours.

Sonipat News: आम्रपाली सवा 6, शान-ए-पंजाब व गीता जयंती एक्सप्रेस करीब 4 घंटे रही लेट

Sat, 06 Dec 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Amrapali Express was delayed by 6 hours and 15 minutes, while Shan-e-Punjab and Geeta Jayanti Express were delayed by approximately 4 hours.
फोटो 20- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची जम्मूतवी एक्सप्रेस, मौजूद यात्री। संवाद - फोटो : samvad
सोनीपत। मौसम परिवर्तन के बाद ठंड व कोहरे के चलते शुक्रवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनों व कई सवारी गाड़ियाें की गति धीमी रही। दिल्ली-अंबाला रूट पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों के देरी से आने के कारण सवारी गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 6 घंटे तक की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन

पंजाब के राजपुरा जंक्शन व बठिंडा खंड में फरवरी तक चलने वाले दोहरीकरण कार्य, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते डाउन लाइन पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने लगा है। गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य के चलते अप लाइन की ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रूट पर पीछे से देरी से पहुंच रही एक्सप्रेस ट्रेनों को पासिंग देने के चक्कर में सवारी गाड़ियों को बीच के रेलवे स्टेशनों पर खड़ा कर दिया जाता है। इससे सभी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रही लेट
शुक्रवार को दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस 6:18 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 3:39 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1:26 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 1:50 घंटे, ऊंचाहार 1:11 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 1:23 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 2:03 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:08 घंटे, 64533 व 64551 सवारी गाड़ी 1 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 3:53 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:31 घंटे, झेलम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस व बठिंडा एक्स्प्रेस 1 घंटा, 64454 सवारी गाड़ी 4:09 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 1:13 घंटे, 64536 सवारी गाड़ी 1:16 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।



पंजाब व गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य होने के कारण अप-डाउन रूट पर लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन थोड़ा देरी से हो रहा है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed