फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Amidst the strike, some operators opened shops, people got relief from government ration distribution

Sonipat News: हड़ताल के बीच कुछ संचालकों ने खोली दुकानें, सरकारी राशन वितरण से लोगों को राहत

Fri, 12 Jan 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Amidst the strike, some operators opened shops, people got relief from government ration distribution
सोनीपत। राशन डिपो संचालकों की ओर से जारी बेमियादी हड़ताल के बीच कुछ संचालकों ने दुकानें खोलकर सरकारी राशन वितरण शुरू कर दिया। शुक्रवार को सरकारी राशन लेने वाले लोगों की दुकानों पर लाइन लग गई।
विज्ञापन

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर जिले के 376 राशन डिपो संचालकों ने हड़ताल शुरू की थी। 10 दिन तक किसी को राशन मुहैया नहीं कराया गया। अब राशन वितरण शुरू होने के बाद ऑल राशन डिपो होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान ने कुछ संचालकों को दूसरी एसोसिएशन में शामिल होने की बात कही। एसोसिएशन के जिला प्रधान रामकरण शर्मा ने बताया कि राशन वितरण प्रणाली में सरकार ने कुछ बदलाव कर रखे हैं। इनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को अब राशन डिपो आवंटित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

राशन डिपो की क्षमता को घटाने का फैसला किया गया है। राशन डिपो की क्षमता अधिकतम 300 राशन कार्ड की गई है। राशन डिपो संचालकों ने एक से 10 अक्तूबर 2023 तक हड़ताल रखी थी, उस समय सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया था। हड़ताल पर जाने से पहले ही खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया था। कुछ राशन डिपो संचालकों ने एक जनवरी से जारी बेमियादी हड़ताल के बीच एसोसिएशन से किनारा कर लिया। इसकी वजह से संचालकों ने अपनी दुकानें खोलकर सरकारी राशन वितरण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

मांगों को लेकर राशन डिपो संचालक मिले थे। कुछ डिपो संचालकों ने हड़ताल में शामिल न होने की बात कही थी। जिसके चलते राशन वितरण शुरू करा दिया गया है। जिन संचालकों ने अभी तक अपने दुकानों को नहीं खोला है, उनकी समस्या का समाधान करवाने की कोशिश की जाएगी। जिससे भविष्य में लोगों को राशन लेने में परेशानी न आए।- विंशेल सहरावत, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed