{"_id":"6285526e9aa62a56085e042f","slug":"alleged-ruckus-in-petrol-the-team-took-samples-sonipat-news-rtk647049185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल में मिलावट का आरोप लगा किया हंगामा, डीएफएससी की टीम ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल में मिलावट का आरोप लगा किया हंगामा, डीएफएससी की टीम ने लिए सैंपल
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर बोतल में भरा पेट्रोल अधिकारियों का दिखाता शिकायतकर्ता। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब मिलावट के आरोप भी लगने लगे हैं। मुरथल के एक फिलिंग स्टेशन से गाड़ी में पेट्रोल डलवाने वाले उपभोक्ता ने मिलावट का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि जब उसकी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के बाद बार-बार रुकने लगी तो उसे आशंका हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को दी। जिनके आदेश पर बुधवार को फिलिंग स्टेशन से पेट्रोल के सैंपल (नमूने) लिए गए। सैंपल को सीलबंद कर जांच के लिए लैब में भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मुरथल निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि बुधवार को वह जीटी रोड पर मुरथल के पास शहीद बालियान फिलिंग स्टेशन पर पर पहुंचा और उसने 4599 रुपये में गाड़ी की टंकी को भरवा लिया। इसके बाद वह राई की तरफ जा रहा था तो बहालगढ़ के पास पहुंचते ही उसकी गाड़ी बंद हो गई। बार-बार गाड़ी बंद हुई तो उसे आशंका हुई। इस पर वह वापस पेट्रोल पंप पर पहुंचा और मैनेजर को पेट्रोल में मिलावट होने की शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने डीएफएससी को फोन कर पूरी जानकारी दी, जिस पर मौके पर टीम भेजी गई। टीम ने पंप से पेट्रोल और डीजल के सैंपल लिए और उन्हें सीलबंद कर लैब में जांच के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि महीने भर में रिपोर्ट आ जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर फिलिंग स्टेशन के मैनेजर प्रमोद ने बताया कि पेट्रोल में मिलावट की शिकायत पर नमूने लिए गए हैं, लेकिन वह आश्वस्त हैं कि पेट्रोल-डीजल में कोई मिलावट नहीं है। अगर कोई कमी है तो जांच में सामने आ जाएगी। उपभोक्ता की शिकायत मिलते ही उन्होंने उसके सामने ही पानी मिलावट की जांच करा दी थी।
वर्जन
शिकायत मिली थी कि पेट्रोल डलवाने के बाद से गाड़ी बार-बार बंद हो रही है। इस पर मौके पर पहुंचकर पेट्रोल और डीजल के नमूने लिए गए हैं। नमूनों को सीलबंद कर लैब में भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- नरेंद्र सिंह, अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग