फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of illegal mining at night in Jagdishpur

Sonipat News: जगदीशपुर में रात में अवैध खनन करने का लगाया आरोप

Tue, 06 Jan 2026 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal mining at night in Jagdishpur
सोनीपत। गांव जगदीशपुर की पंचायत ने गांव में अवैध खनन को लेकर उपायुक्त को शिकायत दी है। पंचायत ने बताया गया कि यमुना घाट पर अवैध रूप से रात को रेत का खनन होता है। शिकायत में रेत खनन रोकने की मांग उठाई।
विज्ञापन


सरपंच पुष्पा ने बताया कि गांव जगदीशपुर यमुना घाट पर रात से लेकर सुबह तक अवैध रूप से बुलडोजर, ट्रैक्टर से खनन किया जा रहा है। इससे जान-माल को खतरा रहता है। यमुना में बारिश के समय बाढ़ का खतरा बना रहता है। वर्ष 2023 और 2025 में यमुना का पानी बांध तक पहुंचा गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यमुना का रास्ता भी भारी वाहनों ने खराब कर दिया है। यमुना बांध से लेकर यमुना घाट तक जो रास्ता है वह भी खराब हो जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार रात को भारी वाहनों के चलने की वजह से शोर होता है जिसके उनको परेशानी होती है। इसके अलावा भारी वाहन कई बार हादसों की वजह भी बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं में जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र, सतबीर, दीपचंद, तरुण, महेश, मुकेश, दीपक, बीर सिंह, राजबीर, सुनील, शिवकुमार, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र, रोहतास, धर्मेंद्र कुमार, मींदर, संतोष, धर्मबीर, विनोद, जसबीर, बिरमपाल, रविंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed