फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of assault and forced closure of mining

Sonipat News: मारपीट करने और जबरन खनन बंद कराने का आरोप

Tue, 26 Sep 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Allegations of assault and forced closure of mining
सोनीपत। गांव जैनपुर के पास स्थित रेत खनन कंपनी की खान में घुसकर मुनीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि कई गाड़ियों में आए युवकों ने मारपीट करने के बाद खान को बंद करा दिया। दोबारा रेत की खान चलाने पर मारने की धमकी दी गई। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हिसार के गांव कोच कलां निवासी रवि ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह योद्धा माइंस रेत की खान में मुनीम है। वह शनिवार रात को खान पर मौजूद थे। शीनों से डंपरों में रेत भरवा रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे गांव बख्तावरपुर व टिकौला गांव के कई युवक 7-8 गाड़ियों में सवार होकर आए। गांव टिकौला व बख्तावरपुर के रहने वाले आशीष, प्रदीप, विकास, बिजेंद्र, प्रवीन, आशीष, सुमित, रवि, निक्कू, अक्षय, आयुष, हर्षित आदि शामिल थे। वह रेत खान में घुस गए। उन्होंने खान के अंदर मशीन से रेत भर रहे ऑपरेटरों के साथ मारपीट की। खान को बंद करा दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि रेत से भरे डंपरों को ले जा रहे चालकों का रास्ता रोककर चाबियां छीन ली गईं। मुनीम का आरोप है कि रेत की खान चलाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मुरथल थाना पुलिस ने मुनीम रवि के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed