फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegation of negligence in construction of the road

Sonipat News: ठोकर निर्माण में लापरवाही का आरोप

Sat, 19 Jul 2025 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Allegation of negligence in construction of the road
फोटो 36: यमुना के बेगा घाट के पास ठोकर निर्माण के लिए मंगवाए गई ठोकरें। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : akhnoor news
गन्नौर। यमुना नदी के बेगा घाट पर सिंचाई विभाग की ओर से ठोकर निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। ग्रामीणों के अनुसार विभाग ने ठोकर बनाने के लिए पत्थरों को घाट के पास ऐसे ही छोड़ दिया है। इससे मानसून सीजन में संभावित खतरे की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण सोमबीर, नरेंद्र, रामकिशन, श्रीराम, कृष्ण कश्यप, राकेश और रवि का कहना है कि हर वर्ष बारिश में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बेगा घाट के आसपास भूमि कटाव की समस्या गंभीर हो जाती है। कटाव रोकने के लिए विभाग ने इस वर्ष भी ठोकर निर्माण का टेंडर किया।
विज्ञापन

इसके लिए पत्थर भी घाट पर मंगवाए गए लेकिन कई सप्ताह बीतने के बाद भी कई स्थानों पर इन पत्थरों का उपयोग नहीं किया गया। जहां ठोकरें बनाई गई हैं वहां काम नहीं किया गया। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। जल्द ठोकर निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ तो कटाव से कई एकड़ जमीन नदी में समा सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से ठोकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले लापरवाही के चलते कई खेतों में पानी भर गया था। वर्ष 2013 में यमुना का पानी तटबंध तक पहुंचा था। तटबंध से पहले स्थित किसानों के खेतों में घुस गया था, जिससे किसानों की हजारों एकड़ सब्जी, धान, ईंख की फसल व अमरूद के बाग डूब गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed