फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegation of causing damage to houses by diverting water

Sonipat News: पानी का डायवर्जन कर घरों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

Thu, 25 Jan 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Jan 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Allegation of causing damage to houses by diverting water
सोनीपत। ड्रेन नंबर छह को पक्का करने के लिए चल रहे निर्माण के चलते लोगों के घरों को नुकसान पहुंच रहा है। यह आरोप लगाते हुए लोगों ने आशियाना बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

समिति के प्रधान राज सिंह दलाल ने कहा कि ड्रेन को पक्का करने के लिए बाधा बन रहे मकानों को लोगों ने पहले खुद हटा दिया था। अब निगम की ओर से पानी की निकासी के लिए डायवर्जन करके उनके घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हाेंने बताया कि नगर निगम की ओर से उनके घर को तोड़ दिया गया और कई घरों में निगम की ओर से खंभे गाड़ दिए गए। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आशियाना बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लोग दोबारा सड़कों पर उतरेंगे। 31 जनवरी को सरकार के विरुद्ध शहर में जुलूस निकालकर डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रेस प्रवक्ता राजकुमार राणा, बिजेंद्र, हंसराज, सुखबीर हटवाल, राकेश, जोनी दुग्गल, जगबीर, बलबीर, रोशनी, रमेश इंदौरा, विजय, ईश्वर, विजय, सतबीर, सुनील धर्मा, रामराज, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed