{"_id":"be96f96ed816bdae32b7866efe55b1aa","slug":"all-passenger-train-has-cancelled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन खत्म होने के एक सप्ताह बाद भी सभी पैसेंजर रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन खत्म होने के एक सप्ताह बाद भी सभी पैसेंजर रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसेंजर ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए दिन भर रेलवे स्टेशन के पूछताछ खिड़की पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। 19 फरवरी से राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के पास जाट समुदाय के लोगों द्वारा ट्रैक बाधित होने के जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
23 को रेल लाइन चालू होने के बाद भी सभी 22 पैसेंजर ट्रेनें रूटीन पर नहीं आ सकी। जिसके चलते दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं भठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द होने के चलते लोगों को अन्य ट्रेनों में यात्रा करनी पड़ रही है। साथ ही अंबाला की ओर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 7.30 घंटे व शहीद एक्स 2 घंटे देरी से चली।
दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली सभी 22 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। दिल्ली मंडल रेलवे की ओर से चलाई गई नई दिल्ली-पानीपत दो स्पेशल ट्रेनों में ही यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते लोगों को रोडवेज बसों में धक्के खाने पड़ रहे हैं। उम्मीद है कि कई दिनों से रद्द पड़ी सभी पैसेंजर ट्रेन सोमवार से शुरू हो सकती है।