{"_id":"614789ea8ebc3ea804184843","slug":"all-charges-snatched-from-professor-who-misbehaved-with-girl-students-sonipat-news-rtk624515373","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से अभद्रता करने वाले प्रोफेसर से छीने सभी चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं से अभद्रता करने वाले प्रोफेसर से छीने सभी चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एमबीबीएस छात्राओं की कक्षा में गालियां देने व अश्लील भाषा का प्रयोग करने वाले प्रोफेसर से भी चार्ज छीन लिए हैं। अब प्रोफेसर न कक्षाएं लेगा और न ही लैब में सैंपलिंग का कार्यभार संभालेगा। यही नहीं उससे स्किल डेवलपमेंट का चार्ज भी छीन लिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर पर छात्राओं द्वारा आरोप लगाने व वीडियो वायरल होने के बाद यह निर्णय लिया है। इससे पहले प्रशासन की ओर से प्रोफेसर पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय को पत्र भी लिखा जा चुका है।
मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्राओं के अनुसार 16 सितंबर को सुबह करीब 9-10 बजे माइक्रोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. सुमित का लेक्चर था। उन्होंने कक्षा में आकर लेक्चर शुरू कर दिया। आरोप है कि जब वह इंट्रेक्टिव सेशन पढ़ रहे थे तो डॉ. सुमित ने अश्लील भाषा में बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने अश्लील भाषा में गालियां देनी शुरू कर दी। इससे हैरान और आहत होकर छात्राओं ने निदेशक को शिकायत दी। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुई है।
वर्जन
छात्राओं की शिकायत पर डॉ. सुमित पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय पत्र लिखा हुआ है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उन्हें दिए गए सभी चार्ज उनसे छीन लिए गए हैं। अब आगामी कार्रवाई मुख्यालय की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. राजीव महेंद्रु, निदेशक, बीपीएस रा. महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां।