{"_id":"66cc40f3a0388574410fc550","slug":"alcohol-smuggling-in-a-car-55-boxes-recovered-accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1002-123514-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार में शराब तस्करी... 55 पेटियां बरामद, आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार में शराब तस्करी... 55 पेटियां बरामद, आरोपी काबू
Mon, 26 Aug 2024 02:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के खरखौदा में शराब के साथ काबू आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद
खरखौदा। गांव पाई में पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार में तस्करी कर ले जाई जा रही शराब की 55 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने चालक को भी काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन के रघुबीर नगर निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफआबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरखौदा पुलिस को शनिवार रात को सूचना मिली थी कि एक युवक गांव पाई के रास्ते अपनी कार में अवैध तरीके से शराब भरकर दिल्ली ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गांव पाई में नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। जांच के दौरान कार के अंदर देसी व अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी मिलीं। इनकी कीमत करीब 1.86 लाख रुपये बताई जा रही है। इस शराब को हरियाणा में ही बेचा जा सकता है, इसे दूसरे राज्य में बेचना अपराध है। पुलिस ने 40 पेटी देसी व 15 पेटी अंग्रेजी शराब सहित कार को अपने कब्जे में लिया है।