फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Akhada operator murder case.... Uncle-nephew arrested, taken on seven-day remand

Sonipat News: अखाड़ा संचालक हत्याकांड.... मामा-भांजा गिरफ्तार, सात दिन के रिमांड पर लिए

Tue, 04 Mar 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Akhada operator murder case.... Uncle-nephew arrested, taken on seven-day remand
फोटो 19: सोनीपत के खरखौदा में अखाड़ा संचालक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के सा - फोटो : संवाद
खरखौदा । अखाड़ा संचालक राकेश राणा की हत्या के दो आरोपियों को क्राइम यूनिट खरखौदा प्रभारी सत्यवान की टीम ने दिल्ली के बवाना बाईपास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव सोहटी निवासी मनोज व उसका भांजे झज्जर जिले के गांव महराणा निवासी साहिल के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। मनोज अखाड़ा संचालक का रिश्ते में चाचा है।
विज्ञापन


एसीपी राजपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गांव सोहटी निवासी चांद सिंह ने 26 फरवरी को खरखौदा थाना पुलिस को बताया था कि उनके भतीजे राकेश राणा हॉल में रोहतक की ओमेक्स सिटी में रहते थे और सोहटी धाम स्थित अखाड़ा के संचालक थे। वह गोहाना के गांव बनवासा में स्कूल व अकादमी भी चलाते थे। राकेश राणा 26 फरवरी को गांव कुंडल में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित दंगल में बेटे अमृत व अन्य पहलवानों के साथ गए थे। बेटे की कुश्ती देखने के बाद वापस जाने लगे तो एक हजार से अधिक लोगों के सामने बाइक सवार गांव के मनोज व उसके भांजे साहिल ने राकेश राणा की तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


चांद सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनका परिवार में चचेरे भाई मनोज के साथ प्लॉट को लेकर विवाद है। इसमें 15 जुलाई, 2024 को उन्होंने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उनका भतीजा राकेश उनकी पैरवी करता था। इसी के चलते उनके भतीजे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बोला- दे रहा था धमकी

एसीपी ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछा कि उन्होंने हत्या किस कारण की है। तब मनोज ने कहा कि वह उन्हें मारने की धमकी देता था। उन्होंने उनके घर वालों को भी इस बारे में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed