{"_id":"dd41e63c84e1caea61baa80af74ed853","slug":"agriculture-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खरीद नहीं हुई तो जड़ देंगे मार्केट कमेटी पर ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खरीद नहीं हुई तो जड़ देंगे मार्केट कमेटी पर ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में आठ दिन से धान की खरीद नहीं हो रही है। धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने मार्केट कमेटी के सामने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि बार-बार अधिकारियों से बातचीत करने के बाद भी केवल आश्वासन के अलावा खरीद शुरू नहीं हुई है। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के रोहतक मंडल अध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि यदि जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो वह शुक्रवार को मार्केट कमेटी का ताला बंद कर देेंगे।
सत्यवान नरवाल ने कहा कि गोहाना मंडी में आठ दिन से धान की सरकारी खरीद बंद है। सरकार का धान की खरीद का 40 हजार का टारगेट पूरा हो चुका है। हमारी मांग है कि धान के इस टारगेट को बढ़ाकर तुरंत धान की खरीद शुरू करनी चाहिए। बृहस्पतिवार को भी वह अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे, लेकिन कर्मचारियों से पता चला कि कमेटी सचिव किसी तकनीकी खराबी को ठीक कराने के लिए चंडीगढ़ गए हैं। किसानों का कहना है कि अगर सरकार ने शुक्रवार तक धान की खरीद शुरू नहीं की तो वे कमेटी के गेट पर ताला जड़ देगें। इस मौके पर धर्मराज, ब्रहमा, सत्यवान, हरिसिंह, आजाद, सुमेर, धर्मबीर, प्रकश व राममेहर आदि उपस्थित थे।
चार दिन से कर रहे हैं खरीद का इंतजार
नूरनखेड़ा गांव निवासी किसान देवेंद्र ने बताया कि वह चार दिन पहले मंडी में धान लेकर गोहाना पहुंचा था, लेकिन अब तक खरीद नहीं हुई है। इसकी वजह से बाकी धान की कटाई रुकी हुई है। जिससे उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सरकार नहीं ले रही किसानों की सुध
जसिया गांव निवासी किसान जिलेसिंह ने बताया कि वह तीन दिन से मंडी में धान लेकर बैठा है। लेकिन सरकार का कोई नुमाइंदा उनकी धान की बोली लगाने के लिए नहीं आया है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा की सरकार किसानों की कितनी हितैषी है।
मार्केट कमेटी के सचिव परमजीत नांदल ने कहा कि मिल ने स्टाक पूरा होने पर खरीद बंद कर दी है। जिसके कारण धान की खरीद नहीं हो पा रही। दूसरे मिल संचालक से बातचीत जारी है। मिल से टेंडर पूरा होते ही धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी।