फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Agriculture department will teach farmers the tricks of natural farming

Sonipat News: किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाएगा कृषि विभाग

Sat, 25 Oct 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department will teach farmers the tricks of natural farming
सोनीपत। रासायनिक खेती से खराब हो रही मिट्टी की सेहत और खाद की बढ़ती मांग के बीच कृषि विभाग ने किसानों को प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


कृषि विभाग ने रबी सीजन को लेकर विभाग ने विशेष प्राकृतिक खेती मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत जिले के हर ब्लॉक में दो किसान गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। गोष्ठियों में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, तरीकों और लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ गोष्ठी में शामिल किसानों को प्राकृतिक खाद व जैविक कीटनाशक तैयार करने का प्रशिक्षण भी देंगे।
विज्ञापन

रासायनिक खादों की मांग लगातार बढ़ रही है। खरीफ सीजन में औसतन 49 हजार मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत होती है, लेकिन इस बार 60 हजार मीट्रिक टन यूरिया आने के बावजूद किसान कतारों में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ मानते हैं कि रासायनिक खाद मिट्टी की उर्वरता को घटा रही है। प्राकृतिक खेती से मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती है और फसलें भी अधिक पौष्टिक व टिकाऊ बनती हैं। प्राकृतिक खेती पूरी तरह से देशी गाय पर आधारित है।
कृषि विभाग ने देशी गाय की खरीद पर 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। पहले यह राशि 25 हजार थी। साथ ही खाद बनाने के ड्रम और आवश्यक उपकरण भी विभाग की ओर से सब्सिडी दरों पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।



अब तक 5 हजार किसानों ने कराया पंजीकरण

सोनीपत में प्राकृतिक खेती की ओर किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। अब तक करीब पांच हजार किसान प्राकृतिक खेती पोर्टल पर पंजीकरण करवा चुके हैं। विभाग ने लक्ष्य रखा है कि इस अभियान के माध्यम से और अधिक किसान इस दिशा में आगे आएं। पंजीकृत किसानों को कुरुक्षेत्र स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी।


वर्जन-
रासायनिक खेती से फसलों की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किसानों को प्राकृतिक खेती करने को प्रेरित किया जा रहा है। हर ब्लॉक में दो विशेष किसान गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।-डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed