{"_id":"695c1cd3a6a5cb38fa00dfc3","slug":"after-the-murder-of-aas-mohammad-his-bike-was-thrown-into-a-drain-seven-kilometres-away-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147769-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आस मोहम्मद की हत्या के बाद सात किमी दूर नाले में फेंकी थी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आस मोहम्मद की हत्या के बाद सात किमी दूर नाले में फेंकी थी बाइक
Tue, 06 Jan 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ के पास हुए आस मोहम्मद हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मृतक की बाइक को घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी साजिद की निशानदेही पर उक्त बाइक को बरामद कर लिया है।
मूलरूप से बागपत के गांव निवाड़ा हॉल बहालगढ़ निवासी आस मोहम्मद अपने साढ़ू ईदगाह कॉलोनी सोनीपत निवासी साजिद के बुलाने पर बहालगढ़ स्थित सरोवर पोर्टिको होटल के पास पहुंचे थे। वह अपनी बाइक से मौके पर पहुंचे थे।
इस दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद आरोपी साजिद व समीर ने शव ठिकाने लगाने के साथ मृतक की बाइक को भी ठिकाने लगाने का षड्यंत्र रचा। वह अपनी और आस मोहम्मद की बाइक को लेकर घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर गए और जीवीएम कॉलेज के पास नाले में फेंक दिया ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस पहले ही मुठभेड़ के दौरान आरोपियों की बाइक को बरामद कर चुकी है जो वारदात में प्रयुक्त की गई थी। अब मृतक की बाइक की बरामदगी से मामले में अहम कड़ियां जुड़ गई हैं। जांच को नई दिशा मिली है।
जीवीएम कॉलेज के पास खुला है नाला
सोनीपत शहर के बीच से गुजर रही ड्रेन नंबर-6 को पक्का किया गया है। ड्रेन कुछ स्थानों पर पक्की नहीं की गई है। उनमें से जीवीएम कॉलेज के पास भी ड्रेन पक्की नहीं है। इसी का फायदा उठाकर यहां पर बाइक को फेंक दी थी।
मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। गहन पूछताछ जारी है। मामले में मुख्य आरोपी समीर अभी अनफिट है। उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर महेश, थाना प्रभारी, बहालगढ़।