फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After the effect of Western Disturbance is over, there is a possibility of fog, severe cold will haunt

Sonipat News: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब कोहरा छाने के बने आसार, सताएगी कड़ाके की ठंड

Mon, 02 Jan 2023 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
After the effect of Western Disturbance is over, there is a possibility of fog, severe cold will haunt
नए साल के पहले दिन धूप खिलने से पार्क में अठखेलियां करते बच्चे। संवाद - फोटो : Sonipat
प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है। अब तक ठंड से हल्की राहत महसूस कर रहे लोगों को एक बार फिर से कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। नए साल का आगाज भले ही धूप के साथ हुआ हो, लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने पूरे सप्ताह कोहरा छाने और तापमान के गिरावट आने के आसार जताए हैं। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए थे। हवाओं की गति व दिशा भी बदल गई थी। पूर्वी हवाएं चलने से लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली शीत लहर का सामना नहीं करना पड़ रहा था। दिन में निकलने वाली धूप भी राहत पहुंचा रही थी। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने से मौसम के मिजाज में भी बदलाव आएगा। जिससे लोगों को फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना होगा। हवाओं की दिशा बदलने से पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की ठिठुरन बढ़ाएंगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिन का अधिकतम तापमान 12 से 15 डिग्री के आसपास बना रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन

धूप से हुआ नए साल का आगाज
रविवार को नववर्ष का आगाज धूप से हुआ। तड़के जहां लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा, वहीं सुबह खिली धूप ने लोगों को राहत देने का काम किया। दिन का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ रहने से जिले की वायु गुणवत्ता भी बेहतर रही। मुरथल क्षेत्र में एक्यूआई 131 दर्ज किया गया, वहीं सोनीपत शहर में यह 124 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को होगा फायदा
जिले में 1.40 लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की गई है, जबकि 6 हजार हेक्टेयर भूमि में सरसों की बिजाई की गई है। कृषि उपनिदेशक डॉ. अनिल सहरावत ने बताया कि ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। हालांकि पाला और अधिक ठंड से फसलों को बचाने के लिए किसानों को चाहिए कि आवश्यकतानुसार ही सिंचाई करें।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ से आने वाली बर्फीली हवाएं पूरी तरह से मैदानी क्षेत्रों में नहीं पहुंच पा रही थीं। अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है, ये हवाएं दिल्ली-एनसीआर में पहुंचेगी। वातावरण में नमी अधिक होने से घना कोहरा छाने के आसार बना हुआ है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। -प्रो. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed