{"_id":"61e70ee8d050013865731eb6","slug":"after-the-demonstration-of-the-people-the-builder-company-arose-the-case-was-filed-against-the-workers-and-others-sonipat-news-rtk636095561","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के प्रदर्शन के बाद जागी बिल्डर कंपनी, कर्मी समेत अन्य के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के प्रदर्शन के बाद जागी बिल्डर कंपनी, कर्मी समेत अन्य के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
कुंडली। कुंडली क्षेत्र में मैक्स हाईट्स ड्रीम होम बिल्डर कंपनी के खिलाफ फ्लैट को कई बार बेचने का आरोप लगा प्रदर्शन करने के बाद अब कंपनी ने अपने कर्मियों पर ही मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। जिस पर कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मैक्स हाईट्स ड्रीम होम में फ्लैट लेने वाले भारत भूषण, प्रवीन, अनीता, तरुण शर्मा, साहिल, आशीष, देवेंद्र, कुशाल, अश्वनी, सचिन ने तीन दिन पहले प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सोसायटी के ड्रीम होम में फ्लैट लिया था। उन्हें कंपनी की तरफ से एक अधिकृत कर्मचारी के पास भेजा गया था। जहां पर उनसे पैसे लेकर फ्लैट की रजिस्ट्री कराई गई थी। वह अपने फ्लैट में रहने लगे थे। अब अचानक से उनके फ्लैट के नाम पर किसी अन्य के नाम रजिस्ट्री कर दी गई। एक-एक फ्लैट को कई-कई बार बेच दिया गया। जब वे कंपनी के कार्यालय गए तो उनकी रजिस्ट्री को फर्जी बता दिया गया। लोगों ने साथ करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। लोगों ने कुंडली थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि उन्होंने बैंक से ऋण लेकर फ्लैट खरीदा था।
अब इस मामले में मैक्स हाईट्स ड्रीम होम बिल्डर्स के एआर अरुण राठी ने अपनी कर्मी रश्मि पर आरोप लगाया कि उसने अपने पति शैलेष, रिश्तेदार ज्योत्सना सिंह, दीपक, वैभव फूड्स, मनोज इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर गड़बड़ी की है। जिस पर उन्होंने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अरुण राठी ने कहा कि कंपनी ने उन्हें फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए अधिकृत किया था। इन्होंने इसका गलत फायदा उठाया। अरुण कुमार का आरोप है कि महिला कर्मी के खिलाफ जनवरी के पहले सप्ताह में उन्होंने दिल्ली के साउथ रोहिणी थाना में भी शिकायत दे रखी है।
विज्ञापन
98 फ्लैट की लिस्ट पुलिस को सौंपी
कंपनी की तरफ से कराई गई जांच में अब तक 98 फ्लैट की रजिस्ट्री गड़बड़ी से कराने का पता लगा है। इसे लेकर कंपनी की तरफ से पुलिस को एक लिस्ट सौंपी गई है। जिसमें सभी के नाम दिए गए हैं।
वर्जन
बिल्डर कंपनी की तरफ से शिकायत दी गई है कि उनकी कर्मी ने अन्य के साथ मिलकर गड़बड़ी की है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली