फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After the assurance of the corporation commissioner, the employees postponed the dharna

निगम आयुक्त के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना किया स्थगित

Sat, 27 Aug 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
After the assurance of the corporation commissioner, the employees postponed the dharna
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में चार दिन से प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने निगम आयुक्त के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। कर्मचारी मांगों को लेकर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले धरना दे रहे थे। इससे पहले भाजपा नेता ललित बत्रा ने कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने आयुक्त धर्मेंद्र सिंह से मिलकर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करवाया।
विज्ञापन

इस पर आयुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कर्मचारियों की मांगों को 15 दिन में पूरा करने का आश्वासन दिया। उसके बाद संगठन ने सभी कर्मचारियों की सहमति से अपना धरना स्थगित किया। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता भवन एवं शाखा प्रधान सतीश कुमार ने की और संचालन पब्लिक हेल्थ ब्रांच प्रधान विनोद शर्मा ने किया। इस दौरान एआईयूटीयूसी राज्य महासचिव हरिप्रकाश शर्मा, जिला उपप्रधान बलबीर सिंह, यूनियन के जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज, जिला चेयरमैन धूप सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेश नैय्यर, मोहन सिंह, अमित कुमार, राजबीर सिंह, महेंद्र सारसर, तेजप्रकाश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed