फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   after husbened deth women secened marrige murder

पति की मौत के बाद प्रेम विवाह करने वाली महिला की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या

Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
after husbened deth women secened marrige murder
नीतू व दिनेश की शादी का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
पति की मौत के बाद गांव मदीना के युवक संग प्रेम विवाह करने वाली महिला की चाकू व ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। महिला का शव मदीना के पास भंडेरी रोड पर मिला है। सूचना के बाद पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला की पहली सास ने उसके दूसरे पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के साथ ही दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम में गांव तिरपड़ी की लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसके दो बेटे सुंदर और रमेश थे। जिनकी मौत हो चुकी है। उसके बेटे सुंदर ने नई दिल्ली में गांव शादीपुर की नीतू के साथ शादी की थी। उसे नीतू से तीन बच्चे हैं। सुंदर की करीब आठ माह पहले मौत हो गइ थी। मौत के बाद नीतू का संपर्क गोहाना में गांव मदीना के दिनेश उर्फ ढिल्लू से हो गया। दोनों में मेलजोल बढ़ गया तो दोनों ने करीब सात माह पहले प्रेम विवाह कर लिया था। लक्ष्मी देवी ने बताया कि शादी के बाद नीतू अपने तीनों बच्चों को अपने पास रखना चाहती थी, लेकिन दिनेश मना करता था। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

दिनेश ने नीतू के धमकी दी थी कि अगर वह बच्चों को लेकर आई तो उसे जान से मार देगा। नीतू एक सप्ताह पहले तिरपड़ी में उसके पास आई थी और उन्हें झगड़े के बारे में बताया था। शुक्रवार को नीतू को दिनेश ने गांव मदीना बुला लिया था। रात को दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर दिनेश ने नीतू की तेजधार हथियार व ईंट से हमला कर हत्या कर दी। उसका शव देर रात ग्रामीणों ने सडक़ किनारे देखा था। जिस पर ग्रामीणों ने मामले से बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही बरोदा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार व एसआई सुरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने नीतू के शव को सामान्य अस्पताल गोहाना भिजवाया। पुलिस ने उसकी पहली सास लक्ष्मी की शिकायत पर दिनेश के खिलाफ हत्या व दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम में दिनेश की हुई थी नीतू से मुलाकात
पुलिस जांच में सामने आया है कि दिनेश अकसर गुरुग्राम जाता था। वहां पर उसकी नीतू से मुलाकात हुई थी। नीतू के पहले पति की मौत हो चुकी थी। इस पर दोनों में मेलजोल बढ़ गया। दोनों ने करीब सात माह पहले प्रेम विवाह कर लिया था। पिता के बाद तीन बच्चों के सिर से उठा मां का भी साया
सुंदर से नीतू को तीन बच्चे हुए। जिसमें बड़ी बेटी रीतिका व दो बेटे भारत व चिराग हैं। करीब आठ माह पहले उन्होंने पिता को खो दिया था। उनकी मां ने उनके बेहतर भविष्य के सपने देखते हुए दिनेश से दूसरी शादी की थी। लेकिन अब आरोप है कि दिनेश ने बच्चों को अपने साथ न रखने को लेकर ही नीतू से झगड़ा कर उसकी हत्या कर दी है।

महिला का शव मदीना के पास भंडेरी रोड पर मिला था। पहचान के बाद महिला की पहली सास ने उसके दूसरे पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी दिनेश फरार है। उसे गिरफ्तार कर जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी बरोदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed