फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After getting low marks in neet, the girl student committed suicide by hanging

नीट में कम अंक आने पर छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 09 Sep 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
After getting low marks in neet, the girl student committed suicide by hanging
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में कम अंक आने से आहत गांव न्यात की छात्रा ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना गोहाना की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल गोहाना से पोस्टमार्टम करवाया। छात्रा ने पहली बार परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

गांव न्यात निवासी ट्रांसपोर्टर सुखचैन की बेटी वर्षा (19) ने नीट दी थी। बुधवार को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया तो वर्षा के कम अंक आए। बताया जा रहा है कि छात्रा को 482 अंक मिले थे। इससे आहत होकर उसने बुधवार देर रात को घर में कुंडी पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने नींद खुलने पर देखा तो वर्षा फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर डीएसपी मुकेश जाखड़ और सदर थाना गोहाना के प्रभारी वजीर सिंह रेढू मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी वजीर सिंह रेढू ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्रा नीट में कम अंक आने से आहत थी। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। उसे 482 अंक मिले हैं। कम अंक आने के चलते उसे दाखिला नहीं मिल सकता था। छात्रा ने पहली बार नीट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed