फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After 48 days, there were less than 100 active cases of corona, seven were found infected.

48 दिन बाद कोरोना के सक्रिय केस 100 से कम हुए, सात संक्रमित मिले

Tue, 22 Feb 2022 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
After 48 days, there were less than 100 active cases of corona, seven were found infected.
कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। 48 दिन बाद सोमवार को कोरोना के सक्रिय केस घटकर 100 से कम हुए हैं। इससे पहले तीन जनवरी को 74 सक्रिय केस हुए थे। इसके बाद चार जनवरी को सक्रिय केस बढ़कर 106 हो गए थे। जिले में सोमवार को कोरोना के सात संक्रमित मिले हैं। 19 मरीज ठीक होने के साथ सक्रिय केस घटकर 96 रह गए हैं। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 1.68 फीसदी रही।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि सोमवार को जिले में 1141 टेस्ट किए गए। इसमें 973 आरटीपीसीआर और 168 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट सोमवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला और इस टेस्ट की संक्रमण दर 0.60 फीसदी रही।
विज्ञापन

वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 358 रिपोर्ट भी सोमवार को प्राप्त हो गई है। इसमें से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 1.68 फीसदी रही। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खासी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed