फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After 12 hours, the trains got delayed due to fog from ten o'clock in the night

रात दस बजे से छाये कोहरे से 12 घंटे बाद मिली निजात, ट्रेनें हुईं लेट

Sat, 22 Jan 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
After 12 hours, the trains got delayed due to fog from ten o'clock in the night
घने कोहरे और शीतलहर के चलते शुक्रवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वीरवार रात में 10 बजे शुरू हुआ कोहरा शुक्रवार सुबह 10 बजे तक छाया रहा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर रातभर वाहन रेंग-रेंगकर चले रहे तो ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 30 मिनट से ढाई घंटे तक की देरी से चली। जिससे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे धूप खिलने के बाद ही लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद ठंडी हवाओं के चलने से फिर मौसम सर्द हो गया। दिन ढलने के साथ ही फिर कोहरा छाने लगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो शनिवार से बारिश होने के आसार बने हुए हैं। रविवार से कम तापमान के चलते ठिठुरन का सामना कर पड़ सकता है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरा छाने से दृश्यता करीब 20 मीटर रही। वाहन चालक लाइट जलाकर वाहन रेंग-रेंगकर चलाने को मजबूर हुए। मौसम विभाग की माने तो बारिश होने तक कोहरे का असर रहेगा। कृषि विशेषज्ञों की माने तो यह मौसम गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभकारी है। हालांकि पत्तेदार सब्जियों को कोहरे से नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन

ये ट्रेनें देरी से चलीं
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम लेट
18309 मूरी एक्सप्रेस 0.50 घंटे
12311 नेताजी एक्सप्रेस 2.00 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 1.00 घंटा
04471 पीएनजी मेमू 0.45 घंटे
12459 अमृतसर इंटरसिटी 1 घंटे
12460 नई दिल्ली-अमृतसर 0.55 मिनट
14507 फाजिल्का इंटरसिटी 2.30 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 2.40 घंटे
यह सप्ताह मौसम में उतार-चढ़ाव का है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने तक मैदानी क्षेत्रों में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ठंडी हवाओं से बचकर रहने की जरूरत है। मौसम से फसलों को फायदा होने की उम्मीद है। -डा. प्रेमदीप सिंह, कृषि विज्ञानी - कृषि विज्ञान केंद्र - सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed