फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action will be taken against those who tarnish the beauty of the city

Sonipat News: शहर की सुंदरता पर दाग लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 10 Feb 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who tarnish the beauty of the city
सोनीपत में नगर निगम सोनीपत के नोडल अधिकारी कार्यकारी अभियंता अजय निराला को ज्ञापन सौंपते नगर सु
सोनीपत। महापुरुषों की प्रतिमाओं और चौकों पर अवैध होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाकर शहर की सूरत बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं है। इसे लेकर सोनीपत नगर सुधार मंच ने नगर निगम के नोडल अधिकारी कार्यकारी अभियंता अजय निराला, विधायक निखिल मदान एवं पूर्व मेयर राजीव जैन को ज्ञापन सौंपा था। अब नगर निगम प्रशासन ने इसे लेकर कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया है कि सोनीपत नगर सुधार मंच करीब एक साल से हर रविवार को सुबह चौकों से पोस्टर-बैनर हटाकर प्रतिमाओं को साफ करता रहा है। शरारती तत्व उन्हें बार-बार खराब कर देते थे। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर यह अभियान रोकना पड़ा था।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने नोडल अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभियंता अजय निराला ने भी निगम अधिकारी अनिल वलेचा को आज से ही अवैध होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल पत्थर या धातु नहीं बल्कि हमारी आस्था, संस्कार और आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा हैं। उन्हें प्रचार का माध्यम बनाना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों पर भी आघात है। उल्लंघन करने वाले किसी भी शख्स, संस्थान के लिए रियायत की कोई गुंजाइश नहीं है।
नगर सुधार मंच ने प्रशासन के इस कड़े रुख का स्वागत करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और संस्कारवान बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।

इस अवसर पर सोनीपत नगर सुधार मंच के चेयरमैन संजय सिंगला, संरक्षक अशोक खत्री, प्रधान सरदार मोहन सिंह मनोचा, महासचिव रविंद्र सरोहा, मां भारती जन सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक प्रेम गौतम, रक्षक सेना प्रमुख मंजीत तिहाडा, सड़क सुरक्षा संगठन के संदीप बत्रा और समाजसेवी राजेंद्र गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed