फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused with reward of Rs 2 lakh arrested for supplying drugs to students

Sonipat News: छात्रों को मादक पदार्थ सप्लाई करने में दो लाख रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 18 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accused with reward of Rs 2 lakh arrested for supplying drugs to students
नागालैंड के दीमापुर से गिरफ्तार आरोपी गन्नौर क्राइम यूनिट के साथ। संवाद
सोनीपत। गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम ने मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में दो लाख के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को टीम ने नागालैंड के दीमापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी दीमापुर स्थित पुराना बाजार निवासी अकानो एन येप्थो उर्फ लेयोन है। आरोपी को पांच दिन के राहदारी रिमांड पर लेकर सोनीपत लाया जा रहा है। आरोपी पर राठधना रोड स्थित निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों सहित तीन आरोपियों को मादक पदार्थ सप्लाई का आरोप है। तीनों आरोपी दो किलो 58 ग्राम गांजा सहित पकड़े गए थे।
विज्ञापन


मामले को लेकर बारोटा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने 23 नवंबर, 2023 को पुलिस को बताया था कि उनकी टीम बारोटा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें तीन युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए थे। तलाशी लेने पर उनके पास से दो किलो 58 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। आरोपियों की पहचान मूलरूप से पंजाब के मोहाली निवासी रोणित, मूलरूप से कर्नाटक निवासी तेजस हरीश और मूलरूप से ओडिशा निवासी गोपीनाथ वेहरा के रूप में हुई। गोपीनाथ फिलहाल सोनीपत के मालवीय नगर में रहता है। वह मादक पदार्थ सप्लाई करता था। वहीं तेजस हरीश और राणित कौशल दोनों राठधना रोड स्थित निजी विवि के छात्र थे और हॉस्टल में रहते थे।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया था कि उन्हें दिल्ली में अकानो एन येप्थो उर्फ लेयोन ने मादक पदार्थ दिया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी को प्रयास हुए थे। उसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम रखा गया था। गन्नौर क्राइम यूनिट को आरोपी के नागालैंड में होने की जानकारी मिली थी। जिस पर क्राइम यूनिट प्रभारी मनीष की टीम ने आरोपी को नागालैंड के दीमापुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे पांच दिन के राहदारी रिमांड पर लेकर सोनीपत लाया जा रहा है। यहां उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed