फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of selling fake products in the name of Jindal Stainless, case against factory operator

जिंदल स्टेनलेस के नाम से नकली उत्पाद बना बेचने का आरोप, फैक्टरी संचालक के खिलाफ केस

Sat, 02 Oct 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling fake products in the name of Jindal Stainless, case against factory operator
फैक्टरी में जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के नकली उत्पाद बनाकर बेचने व स्टॉक रखने के आरोप में बड़ी थाना पुलिस ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर फैक्टरी संचालक के खिलाफ कॉपीराइट व ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड हिसार के अधिकृत प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह संधु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी तार, स्टेनलेस स्टील के लेख, स्टेनलेस स्टील बार, पाइप और ट्यूब बनाने का काम करती है। उनकी कंपनी अपने ट्रेडमार्क, लेबल की कॉपीराइट की मालिक है। जिस वजह से कोई भी इसका उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं है। उन्हें अपने डीलर, वितरकों व एजेंट के माध्यम से पता चला कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी का संचालक मुकेश अवैध रूप से जेएसएल, जिंदल स्टेनलेस कंपनी के चिह्न व लोगो का प्रयोग कर कंपनी की साख को खराब कर रहा है। यही नहीं ग्राहकों को भी धोखा दे रहा है। शिकायत पर बड़ी थाना पुलिस ने फैक्टरी संचालक मुकेश के खिलाफ कॉपीराइट व ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed