फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of refusing to deposit money in the society

Sonipat News: सोसाइटी में जमा रुपये देने से मुकरने का आरोप

Thu, 23 Mar 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of refusing to deposit money in the society
राई। गांव खुर्मपुर के ग्रामीण ने जनशक्ति, मल्टी स्टेट मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के अधिकारी और सदस्यों पर उसका खाता खोलकर करीब 60 हजार रुपये जमा कराने व अब किस्त पूरी होने पर रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खुर्मपुर निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि गांव मनौली निवासी जसबीर उनका परिचित है और नरेला स्थित सोसाइटी का सदस्य है। जसबीर ने उन्हें बताया कि वह लोगों के पैसे जमा कराकर उन्हें अच्छा ब्याज देता है। जिस पर उसने प्रतिमाह एक हजार रुपये जमा कराने के लिए पांच साल की किस्त देनी शुरू कर दी। उसे बताया गया कि किस्त पूरी होने पर 21 जुलाई, 2022 को उसे 75 हजार रुपये मिलेंगे। वह किस्त पूरी होने पर रुपयों का इंतजार करता रहा। दो माह बाद भी रुपये नहीं मिले तो जसबीर ने ब्रांच कार्यालय जाने के लिए कहा। वहां पर मैनेजर ने कहा कि उनका कोई रुपये जमा नहीं है। मैनेजर को रसीद भी दिखाई, लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई। वहां मौजूद युवकों ने उसे बाहर भगा दिया। जसबीर से बात की तो वह भी अभद्रता करने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed