फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of raping a teenager arrested

किशोरी को बहकाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a teenager arrested
राई। किशोरी को बहकाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को कुंडली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने कमरे में किशोरी से दुष्कर्म किया था और बाद में उसे यूपी के आगरा भी ले गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुंडली थाना क्षेत्र एक गांव के निवासी व्यक्ति ने 1 जून को पुलिस को बताया था कि उनके पड़ोस में मूलरूप से यूपी के हरदोई का रहने वाला जितेंद्र उसकी नाबालिग बेटी को 31 मई को बहकाकर ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। बाद में 2 जून को किशोरी को बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी जोड़ ली थी। मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई रणबीर सिंह की टीम ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने किशोरी को अपने कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। बाद में वह उसे यूपी के आगरा भी लेकर गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन
किशोरी को बहकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।- रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed