फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of rape, fireworks outside the victim's house

जमानत पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता के घर के बाहर की आतिशबाजी

Sat, 10 Apr 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape, fireworks outside the victim's house
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पर घर के बाहर हंगामा करने और उसे उठा ले जाने के प्रयास का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने सालगिरह मनाते हुए घर के बाहर आतिशबाजी की। इसके साथ ही घर की दीवार पर दिल बनाकर अपना और युवती का नाम लिख दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि राजलू गांव के युवक के खिलाफ फरवरी, 2020 में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी उसे अपने साथ गाजियाबाद ले गया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवती को गाजियाबाद से बरामद किया और आरोपी को जेल भेज दिया गया। कोरोना काल में आरोपी जमानत पर आ गया था। तब से वह लगातार उसे परेशान कर रहा है। आरोपी ने 14 फरवरी को युवती के घर के बाहर से उठाने का प्रयास किया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद है। बाद में 26 फरवरी को रात को वह साथियों के साथ उसके घर के बाहर पहुंचा और दीवार पर दिल बनाकर अपना और युवती का नाम लिख दिया। आरोपी ने सालगिरह बताकर 72 बार चलने वाली आतिशबाजी उसके घर के बाहर छोड़ी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed