फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of beating a farmer and ruining the crop, case registered against many including Sarpanch

Sonipat News: किसान की पिटाई कर फसल बर्बाद करने का आरोप, सरपंच सहित कई पर केस दर्ज

Wed, 09 Oct 2024 06:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Oct 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of beating a farmer and ruining the crop, case registered against many including Sarpanch
गन्नौर। गांव मोई में सरपंच व उनके साथियों पर गांव के व्यक्ति ने पंचायती जमीन पर खड़ी उनकी धान की फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि किसान की पिटाई भी की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी है।
विज्ञापन

गांव मोई निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव की पंचायती जमीन पट्टे पर ले रखी है। जिसमें उन्होंने धान की फसल लगा रखी है। सरपंच कृष्ण 8 अक्तूबर को अपने साथी अमित, रोहित, सोहित, सुभाष, जोगेंद्र, दीपक, दलसिंह, राकेश, कप्तान, जोगिंद्र उर्फ जग्गा, गुणपाल व भोलू को लेकर उनके खेत में पहुंचा और वहां ट्रैक्टर चलाकर उनकी धान की फसल बर्बाद कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed