फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested for swindling lakhs of rupees on the pretext of sending people abroad; 15,000 rupees recovered.

Sonipat News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपये बरामद

Sat, 06 Dec 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for swindling lakhs of rupees on the pretext of sending people abroad; 15,000 rupees recovered.
गन्नौर। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करके लाखों रुपये ठगने के मामले में गन्नौर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना निवासी अफसर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 15 हजार रुपये बरामद किए और अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


पुरखास राठी निवासी नवीन ने 18 दिसंबर, 2024 को शिकायत दी थी कि उनकी दोस्ती अफसर के साथ काफी दिन से थी। उसने कहा था कि विदेश में बहुत ज्यादा कमाई है। वह उन्हें पौलेंड भिजवा सकता है। उसका एक साथी पंजाब के पटियाला निवासी अनीश युवकों को बाहर भेजने का काम करता है।
विज्ञापन

वह 5 लाख रुपये में पौलेंड भिजवा देगा। किस्तों में कुछ नकदी देकर वह दुबई चले गए। वहां जाने के बाद पौलेंड भेजने का झूठा आश्वासन दिया गया। जिससे वह देश में लौट आए और पैसे वापस मांगने पर धमकी दी गई। इस पर गन्नौर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब पुलिस ने आरोपी अफसर को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed