फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested for not returning hired vehicles, four vehicles recovered

Sonipat News: किराये पर ली गईं गाड़ियां नहीं लौटने का आरोपी गिरफ्तार, चार गाड़ियां बरामद

Sun, 20 Oct 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for not returning hired vehicles, four vehicles recovered
खरखौदा। क्राइम यूनिट वेस्ट सोनीपत टीम ने किराये पर गाड़ियां लेकर वापस नहीं देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव मटिंडू निवासी ऋषिपाल है। उसके पास से चार गाड़ियां बरामद की गई हैं। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 2 अगस्त को बैंयापुर निवासी मयंक ने खरखौदा थाने में शिकायत दी थी कि उन्होंने अपनी गाड़ी को 30 हजार रुपये प्रति माह और ट्रीबर गाड़ी को 35 हजार रुपये प्रति माह गांव मटिंडू के ऋषिपाल को दिया था। इतना ही नहीं उसने अपने परिचित सुधी की अर्टिगा व मामन की अर्टिगा और मल्हा माजरा के प्रवीन की अर्टिगा गाड़ी को भी ऋषिपाल के पास 40 हजार रुपये प्रति माह किराये पर दिलवाया हुआ था। जब ऋषिपाल से उन्हें महीने का बकाया किराया मांगा तो न तो उसने किराया दिया और न ही उन्हें उनकी गाड़ियां वापस लौटाई। इस पर खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब क्राइम यूनिट, वेस्ट सोनीपत ने आरोपी ऋषिपाल को गिरफ्तार कर उससे चार गाड़ियां भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed