फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested for murdering wife

Sonipat News: पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Apr 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for murdering wife
फोटो :27: सोनीपत के गोहाना पुलिस की तरफ से पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया आरोपी पुलिस
गोहाना। गांव भैंसवान खुर्द में पत्नी की गला काटकर हत्या करने के आरोपी को बरोदा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दूसरी शादी करना चाहता था। इसके चलते दंपती में कहासुनी रहती थी। साहिल शराब पीकर भी झगड़ा करता था। उसने छुरा से हमला कर पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के गांव मुखमेलपुर निवासी सपना ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी निशा उर्फ ईशा की शादी 17 फरवरी 2024 को गांव भैंसवान खुर्द के साहिल से हुई थी। साथ ही उनकी छोटी बेटी खुशी की शादी साहिल के छोटे भाई सावन से की थी। साहिल और निशा में अक्सर मनमुटाव रहता था। साहिल दूसरी शादी करना चाहता था। पहले भी इसे लेकर साहिल बेटी से मारपीट कर चुका था। तब परिजनों ने समझाकर शांत करा दिया था। उनका दो माह का बेटा है। बेटा होने के बाद अनबन ज्यादा रहने लगी थी। बुधवार देर रात को साहिल शराब पीकर घर आया था। जिस पर दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने घर में रखे छुरा (चिकन काटने के चाकू) से निशा का गला काटकर हत्या कर दी थी। निशा के गले पर चाकू से दो वार किए गए। निशा की मां की शिकायत पर साहिल के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

फोटो :27: सोनीपत के गोहाना पुलिस की तरफ से पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया आरोपी पुलिस

फोटो :27: सोनीपत के गोहाना पुलिस की तरफ से पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया आरोपी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed