फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accuse of murder arrested

भाई की हत्या कर फरार हुआ आरोपी व उसका साथी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
accuse of murder arrested
गोहाना। गांव रभड़ा में जमीन और मकान में हिस्से को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई की हत्या कर फरार हुए आरोपी व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव रभड़ा निवासी कृष्ण व उसका साथी जींद के गांव मलार का रहने वाला मोंटी है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव रभड़ा निवासी आजाद ने 22 सितंबर को सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया था कि उसके बेटे अमन और कृष्ण में मकान और कृषि की भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कृष्ण कई बार अपना हिस्सा मांग चुका था। अमन अपने पिता आजाद के साथ रहता था। आजाद ने अपनी पूरी जमीन अमन को देख रखी थी। आजाद और अमन कृष्ण को उसके हिस्से की जमीन देने से मना कर रहे थे। इससे नाराज होकर कृष्ण ने अपने एक साथी के साथ मिल कर 22 सितंबर को गांव में अपने भाई अमन की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। जांच अधिकारी रमेशचंद्र की टीम ने आरोपी कृष्ण और उसके मोंटी को गोहाना में फव्वारा चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में कृष्ण ने स्वीकार किया कि उसने मकान व कृषि भूमि में हिस्सा नहीं देने पर अपने भाई अमन की हत्या की थी। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया। जिससे वारदात में प्रयुक्त बाइक व हथियार को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन

दो साल पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती
आरोपी कृष्ण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मोंटी के साथ उसकी दो साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसके बाद उनका मेलजोल बढ़ गया। उसने ही मोंटी को अपने भाई की हत्या में साथ देने को कहा था। जिसके बाद उसने मोंटी के साथ बाइक पर आकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में छिपे थे आरोपी
जांच अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी लखनऊ भाग गए थे। कृष्ण पहले लखनऊ में रहकर टैक्सी चला चुका था। जिसके चलते उसे लखनऊ के बारे में अच्छी जानकारी थी। अब वह गोहाना आए तो पुलिस ने धर दबोचे।
वर्जन
गांव रभड़ा में अपने भाई की हत्या कर फरार हुए आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
- कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed