{"_id":"656981e8c0876f82340f36a5","slug":"accident-on-kgp-highway-in-sonipat-three-youth-riding-bike-were-hit-by-vehicle-two-security-personnel-died-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में KGP हाईवे पर हादसा: तीन बाइक सवार युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, दो सुरक्षाकर्मियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में KGP हाईवे पर हादसा: तीन बाइक सवार युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, दो सुरक्षाकर्मियों की मौत
Fri, 01 Dec 2023 12:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:19 PM IST
सार
दिल्ली के नरेला स्थित गांव बांकनेर से तीन युवक बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद जा रहे थे। वह केजीपी पर जब जाखौली टोल प्लाजा से आगे पहुंचे तो उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे पर देर रात बाइक सवार तीन युवकों को वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों युवक दिल्ली के गांव पूठ स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में सुरक्षाकर्मी थे। हादसे में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे नागरिक अस्पताल सोनीपत से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वह आधी रात को दिल्ली के गांव बांकनेर से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला स्थित गांव बांकनेर निवासी पंकज (25), उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी गौरव (24) तथा गांव सोहटी निवासी सुरेंद्र (29) दिल्ली के गांव पूठ स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में सुरक्षाकर्मी थी। वह तीनों आधी रात को गांव बांकनेर से गाजियाबाद जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले थे। वह केजीपी पर जब जाखौली टोल प्लाजा से आगे पहुंचे तो उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर पंकज और गौरव को मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र को रोहतक रेफर कर दिया। कुंडली थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। मामले को लेकर मृतकों के परिजनों को अवगत करा दिया। उनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
केजीपी पर हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।