फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Absconding in firing case carrying reward of Rs. 5000 arrested

Sonipat News: फायरिंग मामले फरार पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Absconding in firing case carrying reward of Rs. 5000 arrested
गोहाना। पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मिहिला पर फायर करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी तीन साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


22 जुलाई 2022 को नरेश निवासी गांव बुसाना ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी कि वह अपने काम से रोहतक गये थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन हमलावरों ने उनके घर पर फायरिंग कर पत्नी की हत्या की कोशिश की। एक हमलावर ने सुतली बम घर की छत पर और दूसरा बम मकान के अन्दर फैंका। इसके बाद आरोपी दहशत फैलाते हुए भाग गए। पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने चार आरोपियों अजय उर्फ अज्जू, दीपक उर्फ गोली, रविन्द्र उर्फ सरकारी व कृष्ण उर्फ गाठा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को सुंदर निवासी गांव सीसवाल जिला हिसार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पहले से संगीन अपराधों के 8 मुकदमा दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने चालान कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने उसे चार दिन की रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed