{"_id":"61f985525284a9091e73481f","slug":"abortion-done-in-home-opened-clinic-accused-anm-arrested-sonipat-news-rtk6372353102","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में खोले गए क्लीनिक में कराया गर्भपात, आरोपी एएनएम गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में खोले गए क्लीनिक में कराया गर्भपात, आरोपी एएनएम गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
क्लीनिक पर सील किए गए उपकरणों के दिखाती स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : Sonipat
Link Copied
गांव पलड़ी खुर्द में एएनएम अपने घर में ही क्लीनिक चला रही थी। आरोप है कि वह महिलाओं का गर्भपात करवाती थी। मंगलवार सुबह एक महिला के गर्भपात के दौरान रक्तस्राव ज्यादा हुआ तो पीड़िता को लेकर परिजन नागरिक अस्पताल में लेकर आए। मामले से स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया। इसके बाद टीम ने पुलिस को साथ लेकर क्लीनिक पर छापा मारा। वहां से एमटीपी किट व गर्भपात के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण मिले। इस पर टीम ने क्लीनिक सील कर दिया। पुलिस ने क्लीनिक संचालिका एएनएम कौशल्या को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीएनडीटी की नोडल अधिकारी डॉ. स्वराज चौधरी व डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि नागरिक अस्पताल में मंगलवार को एक महिला को रक्तस्राव ज्यादा होने के कारण भर्ती किया गया था। जब उससे कारण पूछा गया तो उसने एमटीपी किट से गर्भपात करने की जानकारी दी। पीड़ित महिला के बयान रिकॉर्ड करने के बाद पुलिस की मदद से क्लीनिक पर छापा मारा। वहां पर एमटीपी किट, दवा समेत कुछ उपकरण बरामद किए गए, जो गर्भपात में उपयोग किए जाते हैं। टीम ने इन सभी दवाओं और उपकरणों को जब्त कर क्लीनिक सील कर दिया है। राई थाना पुलिस ने क्लीनिक संचालिका एएनएम कौशल्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।