फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Abhishek tried to score five times, Sumit saved eight times

Sonipat News: अभिषेक ने पांच बार किया गोल दागने का प्रयास, सुमित ने आठ बार किया बचाव

Sun, 15 Sep 2024 07:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 15 Sep 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Abhishek tried to score five times, Sumit saved eight times
सोनीपत। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। मुकाबले में जिले के दो खिलाड़ियों ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सुमित कुमार ने मुकाबले में आठ बार गोल बचाया। वहीं ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अभिषेक नैन ने पांच बार गोल करने का प्रयास किया। उन्होंने पेनल्टी कार्नर में बॉल इंजेक्ट किया, जिससे भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने विजयी गोल दागा।
विज्ञापन

रोमांचक हॉकी मुकाबले में मयूर विहार निवासी अभिषेक नैन ने पहले क्वार्टर में मिले पेनल्टी कार्नर में शानदार बॉल इंजेक्ट किया, जिसको कप्तान ने गोल में तब्दील करके टीम को बराबरी पर लाया। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में अभिषेक ने दूसरी बॉल इंजेक्ट किया वह भारतीय कप्तान ने टीम के लिए विजयी गोल दागा। मुकाबले में अभिषेक नैन ने करीब पांच बार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। चौथे क्वार्टर में नैन ने शानदार हॉकी का कमाल दिखाते हुए विरोधी टीम की डी में घुसकर बैक हैंड शॉट लगाया, लेकिन वह शॉट बाहर की तरफ चला गया। वहीं, गांव कुराड़ निवासी सुमित कुमार ने मुकाबले में बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका निभाई। सुमित कुमार ने मुकाबले में करीब आठ बार विरोधी खिलाड़ियों को गोल करने से रोका। उन्होंने तीसरे क्वार्टर में दो विरोधी खिलाड़ियों को गोल करने से रोका। सुमित कुमार ने मिडफील्ड व अटैक में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया है। अभिषेक नैन की मां सूरत देवी ने बताया कि प्रतियोगिता में बेटा बेहतरीन खेल रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम पिछली बार की तरह इस बार भी एशियन खिताब जीतकर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed